हल्द्वानी। शहर में लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आती रहती हैं, शहर से लगे गौलापार स्थित रॉयल स्पाइस होटल एंड रेस्टोरेंट में मंगलवार रात कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया।

कमरे की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने रेस्टोरेंट में मैनेजर पर बेल्ट व कड़े से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 की रात करीब 9:30 से 9:50 बजे के बीच कुछ युवक — करण नौला, गौरव रावत, दीपांशु मेहरा तथा अन्य साथी — रॉयल स्पाइस होटल पहुंचे और कमरे की मांग करने लगे।

आरोप है कि जब होटल के मैनेजर रमेश चंद्र ने उनसे कमरे का उद्देश्य पूछा, तो उन्होंने बताया कि वे ताश खेलने के लिए जगह चाहते हैं।

मैनेजर द्वारा नियमों के तहत मना किए जाने पर युवक भड़क उठे। उन्होंने पहले झगड़ा किया, फिर बेल्ट और कड़े से रमेश चंद्र पर हमला कर दिया। हमले में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी आरोपियों ने धमकी दी और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद घायल रमेश चंद्र को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर उक्त युवकों के खिलाफ प्राणघातक हमले, धमकी और मारपीट की धाराओं में कार्रवाई की मांग की है।

सूचना पर काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साथ ही पुलिस को मैनेजर ने तहरीर सौंपी है, SO काठगोदाम ने बताया कि घटना होटल में लगे CCTV कैमरों में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हुई है।

फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है।

मैनेजर रमेश चंद्र ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही होटल कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु आवश्यक पुलिस सहायता की मांग की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, 17 दिनों में परीक्षा परिणाम जारी; प्रवेश बढ़कर 48,444 पहुंचे
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.