हल्द्वानी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद नैनीताल के 27 जोनल, 77 सेक्टर एवं 37 रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र, गौलापार (बागजाला) में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान, अपर जिलाधिकारी, विवेक राय, ने कहा कि किसी भी प्रकार की शंका होने पर मास्टर ट्रेनर से समाधान प्राप्त करें।

आचार संहिता का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए तथा मतदान से पूर्व सभी बूथों का निरीक्षण कर किसी भी समस्या की सूचना समय से उपलब्ध कराना आवश्यक है।

साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी और समन्वयपूर्वक कार्य करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

जिला विकास अधिकारी, गोपाल गिरी गोस्वामी, ने अवगत कराया कि आज कुल 141 अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया और आगामी 09 एवं 10 जुलाई को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रथम चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

जबकि 18 एवं 19 जुलाई को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण होगा। 29 जुलाई को मतगणना से संबंधित प्रशिक्षण प्रस्तावित है।

मास्टर ट्रेनर, एच.बी. चंद, ने चुनाव प्रक्रिया, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारियों, रवानगी से पूर्व आवश्यक सामग्री, तथा मतदान के उपरांत सील्ड मतपेटियों को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित जमा करने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने निर्देशित किया कि क्षेत्र में प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखें और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में उच्च अधिकारियों को तुरंत अवगत कराएं। आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पूर्ण अनुपालन अनिवार्य है।

प्रशिक्षण में सभी नामित जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  यूजीसी के मुद्दे पर स्वर्ण समाज आंदोलन की तैयारी में जुटा, प्रदेशभर में आंदोलन की रणनीति बनाएगा स्वर्ण एकता मंच

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.