लखनऊ। महाकुंभ मेले के अंतिम चरण के लिए यात्रियों की अधिसंख्य उपलब्धता को देखते हुए 1200 अतिरिक्त ग्रामीण बसों को चलाया जाएगा। सभी का क्षेत्रवार आवंटन किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं मिल सकें।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया क‍ि महाशिवरात्रि स्नान व 20 से 28 फरवरी के लिए 1200 बसें रिजर्व में रखी गई हैं, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। इसके अलावा उन्होंने बताया क‍ि संगम क्षेत्र में 750 शटल बसें भी चल रही हैं। निर्देश दिया गया है कि अधिकारियों की ड्यूटी का निर्धारण किया जाए।

बसों की होगी पूर्ति

दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छह क्षेत्रों सहारनपुर, मेरठ, गाज़ियाबाद, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़ से यात्रियों की कम संख्याा के अनुमान के दृष्टिगत प्रयागराज के लिए 25 बसों का प्रस्थान प्रतिदिन कराया जाए। ऐसे ही पूर्वांचल के जिलों से आने वाले अतिरिक्त भीड़ को बसों की पूर्ति की जा सके।

इसके अलावा प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, चित्रकूट, अयोध्या व देवीपाटन क्षेत्र द्वारा मेला संचालन से इतर संचालित बसों को अधिकतम 300 किलोमीटर तक में ही संचालित किया जाए।

लखनऊ। मन में आस्था, श्रद्धा का भाव व चेहरे पर मीठी मुस्कान लिए प्रयागराज की ओर जाने वाली 14216 ट्रेन गंगा गोमती एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म तीन पर यात्री इंतजार कर रहे थे। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर आने से पहले रेलवे पुलिस फोर्स यात्रियों की सुरक्षा के लिए पहले से ही तैनात रहा।

ट्रेन के आने के बाद यात्री चढ़ने का प्रयास करने लगे। कोई खिड़की से चढ़ा तो कोई गेट से। इसके साथ ही कई बोगियों में लॉक लगे होने के कारण यात्री परेशान रहे और देखते ही देखते चंद मिनटों में ट्रेनें भर गईं। दिव्यांगजन और सामान बोगियों में यात्री बैठे नजर आए और महिला बोगी में भी पुरुष यात्री दिखे।

शाम 6.25 पर ट्रेन रवाना हुई तो बोगियों से जय श्री राम के नारे गूंजने लगे।

थ्रू लाइन पर खड़ी ट्रेन में चढ़े यात्री- जान जोखिम में डालकर प्लेटफॉर्म एक व दो के बीच थ्रू लाइन पर खड़ी ट्रेन में चढ़ने लगे। यह देख रेलवे पुलिस ने यात्रियों को बोगियों से बाहर निकाला व बोगियों को बाहर से लॉक करवा दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.