कार से अवैध शराब की तस्करी करते काठगोदाम पुलिस ने 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

15 पेटी अवैध शराब बरामद, वाहन सीज

 नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में अवैध शराब और नशे की तस्करी पर रोकथाम के आदेश के अनुपालन में  हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक नगर एवं भूपेंद्र सिंह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में  विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के कुशल नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। 

  आज 25/11/2023 को उ0नि0 फ़िरोज़ आलम प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम द्वारा पुलिस टीम के साथ वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी के सामने कार संख्या-UK04- AH-3153 को चैक किये जाने पर वाहन सवार व्यक्ति के कब्जे से 05 पेटी TEACHER’S SCOTCH, 02 पेटी BACARDI BLACK, 05 पेटी BUDWEISER BEER, 03 पेटी BREEZER (कुल 07 पेटी शराब,05 पेटी बियर व 03 पेटी ब्रीजर) बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

     उक्त सम्बंध में थाना काठगोदाम में आबकारी अधि0 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है, तस्करी में लिप्त वाहन को सीज किया गया है।

गिरफ्तार प्रकाश जोशी उम्र-32 वर्ष पुत्र केशव दत्त जोशी निवासी ग्राम भनोली थाना लमगड़ा जिला अल्मोड़ा हाल निवासी R.K. टेंट हाउस के पास कुसुमखेड़ा थाना मुखानी।

बरामदगी

 15 पेटी अवैध शराब (कुल 07 पेटी शराब,05 पेटी बियर व 03 पेटी ब्रीजर)

बरामद माल की कीमत

कुल 1,30000/- रु0

पुलिस चौकी मल्ला काठगोदाम के सामने काठगोदाम

पुलिस टीम

1-उ0नि0 फ़िरोज़ आलम (प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम)

2-अ0उ0नि0 मनोहर सिंह रावत

3-हे0कानि0 श्याम सिंह

4-कानि0 प्रेम प्रकाश

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध निदेशक बने प्रो. मनोज कुमार आर्या, कूटा ने शॉल और तिमूर का पौधा भेंट कर किया सम्मानित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.