ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।

यह डायवर्जन 04 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

भारी माल वाहनों के लिए डायवर्जन

रुद्रपुर/रामपुर रोड से टीपी नगर की ओर आने वाले सभी भारी वाहन गन्ना सेंटर तिराहा से बरेली रोड होते हुए अपने गंतव्य जाएंगे।

टीपी नगर से रुद्रपुर/रामपुर रोड जाने वाले भारी वाहन सतवाल पेट्रोल पंप – मुक्त विश्वविद्यालय – तीनपानी मार्ग से जाएंगे।

रोडवेज बसों के लिए व्यवस्था

रुद्रपुर/रामपुर रोड से हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन आने वाली बसें गन्ना सेंटर तिराहा से बरेली रोड – तीनपानी – मंडी होते हुए रोडवेज स्टेशन पहुंचेंगी।

सिडकुल व प्राइवेट बसों के लिए डायवर्जन

काठगोदाम जाने वाली बसें गन्ना सेंटर तिराहा – बरेली रोड – तीनपानी फ्लाईओवर – गौलापार रोड – नारिमन तिराहा होकर जाएंगी।

मुखानी/लालढांठ जाने वाली बसें पंचायतघर तिराहा से RTO रोड होते हुए जाएंगी।

छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

रामपुर रोड से मुखानी/लालढांठ जाने वाले वाहन पंचायतघर तिराहा – RTO रोड – मुखानी/लालढांठ तिराहा से जाएं।

रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहा – तीनपानी फ्लाईओवर – गौलापार रोड से जाएंगे।

पर्वतीय क्षेत्रों से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन नारिमन तिराहा (काठगोदाम) – गौलापार रोड अथवा कॉल्टेक्स तिराहा – पंचक्की – चंबल पुल मार्ग से डायवर्ट किए जाएंगे।

VIP रूट रहेगा जीरो जोन

वीआईपी कार्यक्रम के दौरान निर्धारित VIP रूट को जीरो जोन घोषित किया गया है। इस मार्ग पर पड़ने वाले सभी कटों से किसी भी प्रकार के वाहनों का मुख्य मार्ग पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और समय से पहले निकलकर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आजादी के बाद पहली बार सड़क से जुड़ेगा महतोलियागांव नदगल, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मोटर मार्ग निर्माण का किया शुभारंभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.