ब्रेकिंग न्यूज़

धूरा के जौरासी में बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में समाजसेवी शीलू कुमार ने ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएं

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल/धूरा। ग्राम सभा धूरा के जौरासी में बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में समाजसेवी शीलू कुमार ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल संकट और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य न मिलने जैसी प्रमुख समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

समाजसेवी शीलू कुमार ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्कूल बैग व अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की। इसके साथ ही कई जरूरतमंद ग्रामीणों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में ग्रामीणों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति भी रही। ग्रामीणों ने एकजुट होकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में शीलू कुमार को खुलकर समर्थन देने और उन्हें जीताकर विधानसभा भेजने का संकल्प लिया।

इस पर शीलू कुमार ने कहा कि वे अपने निजी प्रयासों से क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और विद्यालयों की स्थिति सुधारना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से इस बार नया इतिहास रचा जाएगा।

कार्यक्रम में पवन रावत, तरुण कुमार, विनय गोस्वामी, फ़रदीन सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की नई प्रबंध समिति निर्वाचित, 13 सदस्यों के नाम घोषित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.