ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में प्रस्तावित EVCL क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।

क्रिकेट टूर्नामेंट की टीम बेचने और आयोजन कराने के नाम पर आयोजक द्वारा कई राज्यों के लोगों से लाखों रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगा है।

इस मामले में हल्द्वानी के प्रमुख व्यवसायी एवं पूर्व विधायक नारायण पाल के भी पीड़ित होने की बात सामने आ रही है।

आरोप है कि टूर्नामेंट के आयोजक विकास ढाका ने EVCL के नाम पर भव्य क्रिकेट लीग आयोजित कराने का दावा करते हुए टीम मालिक बनाने, प्रचार-प्रसार और आयोजन की तैयारियों के नाम पर लोगों से बड़ी धनराशि वसूली। जानकारी के अनुसार 3 फरवरी से गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मैच प्रस्तावित थे, लेकिन आयोजन को लेकर न तो कोई आधिकारिक अनुमति सामने आई और न ही जमीनी स्तर पर कोई ठोस तैयारी दिखाई दी।

पीड़ितों का कहना है कि शुरुआत में आयोजक ने बड़े स्तर पर टूर्नामेंट कराने का भरोसा दिलाया, लेकिन बाद में लगातार तारीखें बदलता रहा और टालमटोल करता रहा। जब संदेह गहराया तो टीम मालिकों और निवेशकों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस कप्तान डॉ. मंजुनाथ टी.सी. से की।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आयोजक विकास ढाका को एक होटल से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस यह जांच कर रही है कि कितने लोगों से कितनी धनराशि ली गई है और इस कथित ठगी का नेटवर्क कितना बड़ा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला फर्जी क्रिकेट टूर्नामेंट के नाम पर धोखाधड़ी का प्रतीत हो रहा है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के बाद खेल आयोजनों के नाम पर हो रही ठगी को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 11 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.