ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, मशीनों और औजारों की हुई विशेष पूजा-अर्चनाग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में गणेश चतुर्थी समारोह का गणपति विसर्जन के साथ समापनरानीखेत : चिलियानौला ने जीता अंडर-14 बालक वर्ग का खिताब, मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत को रोमांचक फाइनल में हरायानैनीताल : विश्वकर्मा जयंती पर पुलिस लाइन नैनीताल में विधि-विधान से हुआ पूजन, SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने शस्त्रों और उपकरणों की सुरक्षा व सुचारु संचालन की कामना कीहल्द्वानी : भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

गोरापड़ाव कट पर तेज रफ्तार का कहर, कार–स्कूटी की भीषण टक्कर में युवक गंभीर घायल

हल्द्वानी। हल्द्वानी क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को गोरापड़ाव कट के समीप एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और चालक सड़क पर दूर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्कूटी सवार युवक लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा रहा।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक को मानवीय संवेदना दिखाते हुए निजी वाहन से हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल घायल की पहचान नहीं हो पाई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गोरापड़ाव कट लगातार दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है।

बीते एक सप्ताह में इसी स्थान के आसपास तीन बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक न तो प्रभावी यातायात नियंत्रण की व्यवस्था की गई है और न ही तेज रफ्तार वाहनों पर कोई ठोस कार्रवाई हुई है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और यातायात विभाग से मांग की है कि गोरापड़ाव कट पर जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड कैबिनेट ने कई प्रस्तावों पर लगाई मोहर : MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड, सरकारी अधिवक्ताओं की फीस बढ़ोत्तरी से लेकर स्वास्थ्य, ऊर्जा, कारागार प्रशासन और विधिक माप विज्ञान से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.