ब्रेकिंग न्यूज़
रानीखेत : चिलियानौला ने जीता अंडर-14 बालक वर्ग का खिताब, मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत को रोमांचक फाइनल में हरायानैनीताल : विश्वकर्मा जयंती पर पुलिस लाइन नैनीताल में विधि-विधान से हुआ पूजन, SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने शस्त्रों और उपकरणों की सुरक्षा व सुचारु संचालन की कामना कीहल्द्वानी : भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने दिलाई स्वच्छता की शपथहल्द्वानी–नैनीताल मार्ग पर यातायात बाधित होने की सूचना पर SSP नैनीताल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था, तत्काल यातायात किया सुचारूरामनगर में यूथ कांग्रेस के नेता की कार को घेरकर हमलावरों ने की मारपीट, हालत गंभीर

भवाली में नाबालिग से दुराचार का मामला, किशोरी गर्भवती; आरोपी गिरफ्तार, बाजार बंद
रिपोर्टर: गुड्डू सिंह ठठोला

भवाली (नैनीताल)। भवाली क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुराचार का गंभीर मामला सामने आया है। किशोरी के गर्भवती होने की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए भवाली कोतवाली का घेराव किया और बाजार बंद करवाया।
जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय नाबालिग को गर्भवती करने के आरोप में मुरादाबाद निवासी एक युवक के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट, दुष्कर्म एवं अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।
गुरुवार दोपहर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इसके बाद संगठन के लोग भवाली बाजार में नारेबाजी करते हुए व्यापारियों से दुकानें बंद करने का आग्रह करने लगे, जिसके चलते अधिकांश दुकानों के शटर गिरा दिए गए।
एसपी जगदीश चंद्र ने बताया कि बीते दिन अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक नाबालिग किशोरी गर्भवती है। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है। वहीं किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्र से MBBS दाखिले का खुलासा, चार छात्राओं के खिलाफ FIR; एडमिशन रद्द

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.