ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में मंदिर में हुई चोरी की घटना का नैनीताल पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता हेमचंद पंत ने बताया कि 19 और 20 मार्च 2026 की रात के बीच अमृता आश्रम के पास स्थित मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर पीतल की मूर्तियां, तांबे के लोटे, घंटियां, आरती स्टैंड, आभूषण तथा अन्य सामान चोरी कर ले गया था। इस संबंध में थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 30/26 धारा 305(a)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। मुखबिर की सूचना पर 21 मार्च को काठगोदाम बाईपास रोड के पास संदिग्ध की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लाल सिंह (52 वर्ष), निवासी कोहली कॉलोनी विठोरिया नंबर-1, थाना मुखानी बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से मंदिर से चोरी की गई काली माता, दुर्गा माता और गणेश जी की मूर्तियां, तांबे के बर्तन, पीतल की घंटियां, आरती स्टैंड, आभूषण तथा अन्य धार्मिक सामग्री बरामद की गई। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी को समय 16:19 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में कांस्टेबल धीरज सुगड़ा और कांस्टेबल रोहित कुमार की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में बैंक ऑफ बड़ौदा के आरसेटी का शुभारंभ, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार प्रशिक्षण

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.