थाने की हवालात में आत्महत्या, हंगामे के बाद बंद किया गया था पीआरडी जवान

देहरादून। रायपुर थाने में एक पीआरडी जवान द्वारा हवालात के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, सुनील रतूड़ी, जो पीआरडी में प्रधान लिपिक पद पर तैनात थे, दोपहर के समय रायपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। आरोप है कि शराब के नशे में उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ अभद्रता की और भुगतान किए बिना ही हंगामा करने लगे। इस दौरान उनके पास एक नकली पिस्टल भी पाई गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें थाने ले आई। बताया जा रहा है कि थाने में भी उन्होंने हंगामा जारी रखा। इसके बाद पुलिस उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए कोरोनेशन अस्पताल ले गई, जहां शराब के सेवन की पुष्टि हुई।

मेडिकल के बाद पुलिस उन्हें वापस थाने लाई और हवालात में बंद कर दिया। कुछ समय बाद सुनील रतूड़ी ने हवालात में रखे कंबल को फाड़कर फंदा बनाया और गेट से लटककर आत्महत्या कर ली।

थानाध्यक्ष गिरीश नेगी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के निर्देश दिए। एसपी देहात से रिपोर्ट तलब की गई है।

पुलिस के अनुसार, मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी और शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बागेश्वर के अधिवक्ता धीरेन्द्र परिहार की नृशंस हत्या से उत्तराखंड में आक्रोश, 17 दिन बाद बरामद हुआ शव; दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की उठी मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.