ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मेष

दिन के प्रारंभ में नए कार्य का आरंभ करने के लिए आप उत्साहित रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। शरीर और मन की स्वस्थता भी आपके इस उत्साह को दुगुना कर देगी। स्नेही मित्रों तथा स्वजनों के साथ स्नेहमिलन के समारोह में जाना हो सकता है।परंतु मध्याहन के बाद किसी कारणवश आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा। खान-पान में ध्यान रखिएगा। धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में भी ध्यान रखिएगा। मन की उदासीनता आपके भीतर नकारात्मक भावों को उत्पन्न न करे इसका ध्यान रखिएगा। आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा।

वृषभ

आपके मनकी द्विधापूर्ण स्थिति से आप असंतुष्ट रहेंगे। सर्दी-खांसी, कफ या बुखार का उपद्रव हो सकता है। धार्मिक कार्यो के पीछे खर्च हो सकता है। स्वजनों से वियोग होगा। परंतु मध्याहन के बाद कुछ अनुकूलता रह सकती है। कार्य करने से उत्साह में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक लाभ होगा। मित्रों तथा संबंधीजनों से मिलना होगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में वातावरण आनंदित रहेगा।

मिथुन

आज आपको मित्रों से लाभ होगा। नए मित्र बन सकते हैं, जो कि भविष्य में आपको लाभदायी सिद्ध हो सकते हैं। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। प्रवास या पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परंतु मध्याहन के बाद कुछ सावधानीपूर्वक बरतने का सूचन गणेशजी करते हैं। धर्म, कर्म करने से अधिक हानि न हो ऐसी परिस्थिति का निर्माण हो सकता है। इस समय किसी के बीच में न पड़ने की तथा धन से जुडी़ लेन-देन न करने की गणेशजी सलाह देते हैं।

कर्क

आप आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक तथा मानसिकरुप से व्याकुलता और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनदुःख भी हो सकता है, परंतु मध्याहन के बाद आप की शारीरिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण बना रहेगा। व्यावसायिक स्थल पर उच्च अधिकारीयों के साथ आवश्यक चर्चाएँ भी होंगी।

सिंह

परिवार तथा व्यावसायिक क्षेत्र में आजका दिन अच्छी तरह से बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते है। क्योंकि दोनो स्थलों पर आवश्यक विषयों पर चर्चाएँ होंगी। कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी। तथा मध्याहन के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों के मिलने से आनंद होगा। उनके साथ प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा। सामाजिक कार्यो में भाग लेने की इच्छा परिपूर्ण हो सकती है।

कन्या

आजका आपका मन गहन चिंतनशक्ति तथा रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज सोचसमझकर बोलिएगा, जिससे किसीके साथ विवाद या मनदुःख न हो। स्वास्थ्य में कुछ अस्वस्थता बनी रहेगी। मध्याहन के बाद प्रवास का आयोजन कर सकते हैं। फिरभी आज आपके प्रयाण विभिन्न दिशा में जा रहे हैं ऐसा लगता है। धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में जाने का प्रसंग उपस्थित होगा।

तुला

गणेशजी कहते हैं कि आज आप सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्रों में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। प्रियपात्र मिलने से आपका मन पुलकित होगा। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। मध्याहन और संध्याकाल के बाद आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखिएगा। संभवतः प्रवास टालिएगा। आध्यात्मिक सिद्धि मिलने के योग हैं।

वृश्चिक

आजका आपका दिन बहुत प्रवृत्तिमय और आनंदमय बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप व्यवसाय या व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे। तथा उससे लाभ भी होगा। अधिक लोगों के साथ आज मिलने के कारण विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। घर और दांपत्यजीवन में आनंद छाया रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। प्रियपात्र के साथ प्रेम का सुखद अनुभव होगा। वाहनसुख मिलेगा।

धनु

आज प्रातःकाल में आप शारीरिक तथा मानसिकरुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। कार्य के लिए कुछ अधिक ही भागदौड मची रहेगी तथा परिश्रम की तुलना में प्राप्ति अल्प होगी। परंतु मध्याहन और संध्याकाल के बाद आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे। मित्रों, स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आपके हाथो किसी धार्मिक या पुण्य का कार्य होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आर्थिक आयोजन भी कर सकेंगे।

मकर

अधिक भावनाशील, संवेदनशील न बनने के लिए आज आपको गणेशजी सलाह देते है। जलाशय, जमीन-जायदाद के दस्तावेज आदि से आज दूर रहिएगा। कुछ मानसिक अस्वस्थता रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य संभालिएगा और साथ में जिद्दी व्यवहार टालिएगा। संतानों की चिंता रहेगी। सरकार तथा उपरी अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी। आजके दिन का प्रवास संभव हो तो टाल दिजिएगा।

कुंभ

आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा अवश्य मिलेगी, परंतु विचारों में शीघ्र परिवर्तन आने के कारण महत्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय न ले ऐसी भी सलाह गणेशजी देते हैं। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। परंतु मध्याहन के बाद या संध्याकाल में परिस्थिति में बदलाव आएगा। दुविधापूर्ण परिस्थिति का अनुभव होगा। किसीके वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। मकान अथवा भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज न कीजिएगा। मानसिक व्यग्रता दूर करने के लिए आप आध्यात्मिकता की शरण ले सकते हैं।

मीन

आज का दिन आपके स्वार्थी व्यवहार को तिलांजलि देकर अन्यों के विषय में विचार करने के लिए गणेशजी सूचन करते हैं। घर, कुटुंब तथा व्यावसायिक क्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने से वातावरण आपके पक्ष में रह सकता है। वाणी पर संयम रखने से आप विवाद तथा मनदुःख को टाल सकेंगे। आपमें आज कुछ सुधार होगा। आप नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे तथा कार्य का प्रारंभ भी कर सकेंगे। परंतु द्विधापूर्ण मानसिकता हो तो निर्णय न लीजिएगा। आवश्यक कारणों से छोटा प्रवास हो सकता है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में “नगर के नायक सम्मान समारोह” आयोजित, समाजसेवियों को किया गया सम्मानित
error: Content is protected !!