ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल जिले में कराटे का दम, 147 बच्चों ने दिखाया हुनर

नैनीताल। जिले में आयोजित जिला कराटे चैंपियनशिप में बच्चों की प्रतिभा और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। कराटे एसोसिएशन ऑफ नैनीताल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 147 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में धानाचूली, लग्नेश्वर, भीमताल, कालाढूंगी, हल्द्वानी, सुंदरखान, पीएम कसियालेख और मुक्तेश्वर समेत कई क्षेत्रों के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपने कौशल और अनुशासन से दर्शकों का मन मोह लिया।

टेक्निकल डायरेक्टर वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 8 से 10 मई तक देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नैनीताल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस तरह के आयोजनों से न केवल बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है।

आयोजन के माध्यम से “खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया” के संदेश को भी साकार होते देखा गया, जिसमें खेलों के प्रति बच्चों की बढ़ती रुचि स्पष्ट नजर आई।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल हाईवे किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या व दुष्कर्म की आशंका

You missed

error: Content is protected !!