ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

निजी कंपनी में कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने  पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद उठाया खौफनाक कदम

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। पंतनगर सिडकुल क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक निजी कंपनी में कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने यह कदम पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद उठाया।

घटना पंतनगर थाना क्षेत्र के मेट्रोपोलिस सोसाइटी स्थित एक विला की है। मंगलवार दोपहर पत्नी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो युवक का शव फंदे से लटका मिला।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 36 वर्षीय जावेद आरिफ पुत्र कम्बर अली, निवासी सलेमपुर महदूद, बहादराबाद के रूप में हुई है। वह सिडकुल की एक निजी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

जानकारी के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के बाद उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके उत्तर प्रदेश चली गई थी। मंगलवार दोपहर करीब 1:16 बजे पत्नी ने डायल 112 पर सूचना दी कि उसके पति ने वीडियो कॉल पर खुद को नुकसान पहुंचाने की बात कही है, जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया।

सूचना मिलते ही एसआई अनिल मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां युवक मृत अवस्था में मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, मैदानी इलाकों में झुलसाने वाली गर्मी
error: Content is protected !!