ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

गुलदार का बढ़ता आतंक : घरों की छत तक पहुंचा, अब फत्ताबंगर में दहशत—ग्रामीणों ने प्रशासन से मांगी त्वरित कार्रवाई

हाथीखाल के धौलाखेड़ा क्षेत्र में गुलदार के एक घर की छत तक पहुंचने की घटना से पूरे इलाके में दहशत

पश्चिमी फत्ताबंगर क्षेत्र में भी गुलदार की लगातार दस्तक से लोगों की चिंता बढ़ी 

हल्द्वानी। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे गुलदार के हमलों के बीच अब तराई-भाबर क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है। हल्द्वानी के बरेली रोड क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से गुलदार की लगातार आवाजाही ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

हालात ऐसे हैं कि शाम ढलते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। कुछ दिन पहले हाथीखाल के धौलाखेड़ा क्षेत्र में गुलदार के एक घर की छत तक पहुंचने की घटना सामने आई थी, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। अब पश्चिमी फत्ताबंगर क्षेत्र में भी गुलदार की लगातार दस्तक से लोगों की चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों के मुताबिक, गुलदार अक्सर रिहायशी इलाकों के आसपास मंडराता नजर आ रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है। फत्ताबंगर निवासी देवेंद्र कुमार लोशाली ने बताया कि पिछले कई दिनों से गुलदार उनके घर के आसपास घूम रहा है, जिससे लोग बाहर निकलने से भी डर रहे हैं।

इस संबंध में ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट को सूचना दी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़ी अनहोनी से पहले ही गुलदार को पकड़कर सुरक्षित स्थान या रेस्क्यू सेंटर भेजा जाए। साथ ही वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, पिंजरा लगाने और त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने की अपील की है, ताकि लोगों में फैला भय खत्म हो सके और स्थिति सामान्य हो सके।

यह भी पढ़ें :  सांसद अजय भट्ट के प्रयास रंग लाए, विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे निर्माण की सौगात

You missed

error: Content is protected !!