ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में मल्लीताल स्थित रैन बसेरा की हालत बुरी तरह से खस्ता हाल हुई 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। नैनीताल का एकमात्र रैन बसेरा जो कि नगर पालिका के अंतर्गत आता है और यह मल्लीताल में स्थित है वह वर्तमान में काफी बुरे हाल में है। वह रैन बसेरा जिसमें गरीब और जरूरतमंद लोग रहने के लिए आते हैं और वहां पर मुफ्त में जरूरतमंदों को आश्रय दिया जाता है।

 वर्तमान में काफी बुरे हालात में है उसकी दीवारों में दरारें पड़ी है और साथ ही छत से प्लास्टर भी निकला हुआ है बरसात के दिनों में इसका हाल बुरी तरह से खस्ता हाल बना हुआ हैँ। 

अभी तक इसमें कोई भी कार्यवाही नहीं की गई इसमें रह रहे लोगों का जान मॉल का खतरा बना हुआ है जिसमें कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है

अधिशासी अधिकारी पूजा चंद्र ने बताया कि इसका निरीक्षण प्रशासक महोदय की अध्यक्षता में किया गया है।

उस दौरान निर्माण विंग के जेई भी वहां उपस्थित थे और प्रशासक महोदय ने तात्कालिक रूप से मरम्मत कार्य हेतु निर्देश दे दिए हैं। संभवत एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।मल्लीताल स्थित रैन बसेरा की हालत खस्ताहाल मल्लीताल स्थित रैन बसेरा की हालत खस्ताहाल मल्लीताल स्थित रैन बसेरा की हालत खस्ताहाल

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में जटिल हृदय रोगों के इलाज को मिल रहा विस्तार, चंदन हॉस्पिटल में 300 से अधिक कार्डियोथोरेसिक व वैस्कुलर प्रक्रियाएं पूरी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.