ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षहल्द्वानी में आज से भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह; तीसरी बार सरकार बनाने का दावाबनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, अगली तारीख का इंतजारबनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर टिकी सभी की निगाहें

सरकारी जमीन पर कब्जा बनाए रखने के लिए अपने ही घर के अंदर पिता को दफनाकर बना दी मजार

सरकारी जमीनों के निरीक्षण पर पहुंचे थे अधिकारी,एडीएम पंकज उपाध्याय ने  पुलिस की मौजूदगी में मकान और मजार को  किया सील

उधम सिंह नगर। रुद्रपुर के खेड़ा इलाके से सरकारी जमीन पर कब्जे का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर सरकारी जमीन पर कब्जा बनाए रखने के लिए अपने ही घर के अंदर पिता को दफनाकर मजार बना दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रशासनिक टीम इलाके का निरीक्षण करने पहुंची।

जानकारी के अनुसार, खेड़ा निवासी अब्बास ने अपने पिता की मौत के बाद उन्हें कब्रिस्तान में दफनाने के बजाय घर के अंदर ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। इसके ऊपर मजारनुमा ढांचा भी तैयार कर दिया गया, ताकि प्रशासन धार्मिक स्थल समझकर कार्रवाई न कर सके।

गुरुवार को विकास शर्मा और पंकज उपाध्याय चांद मस्जिद के पास सरकारी जमीनों के निरीक्षण पर पहुंचे थे। इसी दौरान घर के भीतर बनी मजार को देखकर अधिकारियों को शक हुआ। पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले सरकारी जमीन पर मकान बनाया गया और बाद में कब्जा मजबूत करने के लिए मजार बनाई गई।

मेयर विकास शर्मा ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि सरकारी जमीनों पर कब्जे के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं और प्रशासन ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करेगा।

वहीं एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में मकान और मजार को सील कर दिया गया है। आरोपी को नोटिस जारी कर दिया गया है और मामले में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने पहुंचे सांसद अजय भट्ट, बोले—भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रासंगिक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.