भीमताल के नौकुचियाताल में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से नगर में फैली सनसनी 

 रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

भीमताल। नौकुचियाताल में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब झील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

जानकारी के अनुसार नाव चालक अध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य दुर्गा दत्त पलड़िया ने मामले की सूचना भीमताल कोतवाली पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास है और वह बाहरी व्यक्ति प्रतीत हो रहा है। शव पर पेंट और टी-शर्ट पहनी हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। प्रारंभिक तौर पर शव एक से दो दिन पुराना बताया जा रहा है।

पुलिस शव को झील से बाहर निकालकर पहचान कराने और मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें :  भोजनमाताओं का मानदेय बढ़ाने को लेकर दो दिवसीय कार्य बहिष्कार, नैनीताल में धरना-प्रदर्शन कर उठाई स्थायीकरण की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.