ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध अनुभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में वर्ष 2025 के उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

समारोह में डीएसबी परिसर के अनेक शिक्षकों और शोधकर्ताओं को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

आउटस्टैंडिंग फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड से वनस्पति विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एस.एस. बरगली, विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, रसायन विज्ञान की प्रो. गीता तिवारी, संस्कृत की प्रो. लज्जा भट्ट, अंग्रेजी की डॉ. दीपिका पंत, जंतु विज्ञान की डॉ. सीता देवली, गणित के डॉ. दर्पक कुमार, राजनीति विज्ञान के डॉ. मोहित रौतेला तथा हिंदी की डॉ. दीक्षा मेहरा को सम्मानित किया गया।

राइजिंग स्कॉलर सुपरवाइजर अवॉर्ड डॉ. किरण बरगली और प्रो. मनोज आर्य को प्रदान किया गया। वहीं पीएचडी रिसर्च एक्सीलेंस अवॉर्ड से दीक्षा भट्ट, अर्चना फर्त्याल, प्रभात पंत और शिखा कोठारी को सम्मानित किया गया।

विभागीय शोध श्रेणी में गरिमा कार्की, अनिल कुमार साह देव, मयंक मेहरा, तनुजा आर्य, चारु जोशी एवं सुप्रिया को सम्मान मिला। पीजी छात्र वर्ग में प्रिय आर्य, संजना गोस्वामी और तानिया पांडे को सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए।

समारोह के मुख्य अतिथि गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एम.एस.एम. रावत ने कहा कि यह सम्मान ज्ञान को मूर्त रूप देने वाले शोधकर्ताओं और शिक्षकों के समर्पण का प्रतीक है। कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोग समाज और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनते हैं तथा विश्वविद्यालय का शोध अनुभाग सराहनीय कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में शोध निदेशक प्रो. एन.जी. साहू ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत की। संचालन विजिटिंग प्रोफेसर डॉ. ललित तिवारी ने किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रो. संतोष कुमार, प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. अतुल जोशी, प्रो. सुभा मैत्यानी, प्रो. सावित्री कैरा जंतवाल, डॉ. मधुरेंद्र कुमार, डॉ. एल.एम. जोशी, डॉ. रजनेश पांडे, डॉ. लता पांडे, डॉ. चंद्रकला रावत सहित अनेक शिक्षकों एवं कर्मचारियों के नाम शामिल रहे। उन्हें शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. एम.एस.एम. रावत एवं कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत का भी शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, राष्ट्रगीत एवं कुलगीत से हुआ तथा समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

समारोह में डीन प्रो. संजय पंत, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. सुषमा टम्टा, डॉ. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. प्रियंका, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. महेश आर्य, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. सोहेल जावेद सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक, कर्मचारी, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  “सफ़र के सहायकों” का हुआ सम्मान, कालाढूंगी में ई-रिक्शा चालकों को किया गया सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!