ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में नैनीझील में युवक का शव बरामद हुआ नगर में फेली सनसनी 

 रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। नैनीताल नगर में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ठंडी सड़क स्थित फांसी गधेरा क्षेत्र में समर हाउस के समीप नैनीझील में एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर एएसआई सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान मल्लीताल बड़ा बाजार निवासी 45 वर्षीय मनीष के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से आवश्यक ई-साक्ष्य भी एकत्र किए।

पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बी.डी. पांडे अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात युवक ने ठंडी सड़क क्षेत्र से अपनी बहन को वीडियो कॉल कर बताया था कि वह आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाने जा रहा है। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।

शुक्रवार सुबह नैनीझील में शव मिलने के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से नगर में शोक और सनसनी का माहौल है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: दिसंबर से पहले 2477 नई भर्तियां, 1470 पदों की परीक्षाएं भी होंगी
error: Content is protected !!