ब्रेकिंग न्यूज़
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकातएसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामदरामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तारभाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट से शिक्षाविदों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की शिष्टाचार भेंट, संगठन व जनसेवा पर हुई चर्चा
खबर शेयर करे -

नैनीताल। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा संचालित ‘मिशन ग्रीन – प्रकृति ऑक्सीजन देती रहे, पर्यावरण खुशहाल रहे’ अभियान के तहत गुरुवार को व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पंतनगर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. प्रीति चतुर्वेदी ने विभागीय टीम के साथ देवदार, बुरांश, पदम, बांज तथा हाइड्रेंजिया के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि पर्यावरण केवल हमारी विरासत नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। उन्होंने सभी से वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधारोपण करने और उनकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि देवदार को ‘भगवान की लकड़ी’ कहा जाता है, जबकि बुरांश उत्तराखंड का बहुउद्देशीय एवं महत्वपूर्ण वृक्ष है। पदम, बांज और हाइड्रेंजिया भी अपनी पारिस्थितिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं के लिए महत्वपूर्ण प्रजातियां हैं।

कार्यक्रम के दौरान वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से प्रो. प्रीति चतुर्वेदी को शॉल ओढ़ाकर, प्रतीक चिन्ह एवं पौधों के फ्लायर भेंट कर सम्मानित किया गया।

पौधारोपण अभियान में प्रो. एस.एस. बरगली, विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्रो. किरण बरगली, डॉ. कपिल खुल्बे, डॉ. हिमानी कार्की, डॉ. नवीन पांडे, शीतल कोरंगा, विशाल बिष्ट, मोहित खाती, लीला पंत, आयुषी सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से 'खेत बचाओ अभियान' का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगात

You missed

error: Content is protected !!