ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत जिले को 123.79 करोड़ रुपये की 17 विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 27.79 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई आठ विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा 96 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नौ नई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।
इन परियोजनाओं में 3.50 करोड़ रुपये की लागत से विकसित जिम कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी शामिल है। इस परियोजना के तहत चंपावत जिले में जिम कॉर्बेट से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण, सौंदर्यीकरण और विरासत के रूप में विकास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने रोडवेज बस स्टेशन परिसर में बनने वाले आधुनिक सिटी सेंटर का भूमि पूजन भी किया। इस परियोजना से जिले में आधुनिक शहरी सुविधाओं और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनसेवा और समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और सीमांत क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि चंपावत को उत्तराखंड का मॉडल जिला बनाना उनका संकल्प है और इसी लक्ष्य के अनुरूप जिले में आधारभूत सुविधाओं एवं विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

यह भी पढ़ें :  दिल्ली से घर लौट रहे नैनीताल निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
error: Content is protected !!