रानीखेत/बग्वालीपोखर । श्री राम-जानकी मंदिर, रामकोट (बग्वालीपोखर) परिसर में मिशन ओक ट्री जंगल के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तैयार करना रहा।
समाजसेवी आशुतोष शाही ने कहा कि वृक्ष लगाना ही काफी नहीं है, उनकी देखभाल और संरक्षण करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। तभी हम स्वस्थ पर्यावरण और हरित भविष्य सुनिश्चित कर पाएंगे।
वही समाजसेवी गिरीश चौधरी, ग्राम प्रधान भण्डरगाँव लीला भण्डारी, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत द्वाराहाट मुकुल शाह, पूर्व छात्र संघ सचिव मुकुल शर्मा, मनोज जोशी और भूपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भागीदारी की। सभी ने मंदिर परिसर में पौधे लगाकर प्रकृति बचाने का संदेश दिया।
इस आयोजन को सफल बनाने में युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन चन्द्र पाण्डे की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम में जीवन सिंह भण्डारी ने उनका पूरा सहयोग किया।


