ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री धामी के जन्म दिवस पर लंबी आयु की कामना लेकर प्रदेश भर में हो रहे पूजा पाठ

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर कई स्थानों पर हवन-पूजन, धार्मिक अनुष्ठान, सेवा और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में हल्द्वानी में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। मनोज पाठक की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।

सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान की आराधना की और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ पाठ में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर हल्द्वानी समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं तो कहीं सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से मुख्यमंत्री के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की जा रही है। सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को प्रसाद वितरित किया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन का जनपदीय द्विवार्षिक अधिवेशन 16 सितंबर को

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.