ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल DSB कैंपस छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित, भानु प्रताप सिंह चौहान अध्यक्ष निर्वाचित

अभिषेक रैकुनी, कुमकुम जोशी और कमल कार्की समेत कई पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए; अनुष्का पुरी संयुक्त सचिव और सृष्टि रावत कोषाध्यक्ष बनीं

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल में छात्रसंघ चुनाव शैक्षणिक सत्र 2026-27 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी परिणाम के अनुसार छात्रसंघ चुनाव 29 सितंबर 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराया गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की गई।

छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर भानु प्रताप सिंह चौहान ने जीत दर्ज की। वहीं कई पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

जारी सूची के अनुसार अभिषेक रैकुनी उपाध्यक्ष, जबकि कुमकुम जोशी उपाध्यक्ष (छात्रा) पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। कमल कार्की सचिव पद पर निर्विरोध चुने गए। वहीं अनुष्का पुरी संयुक्त सचिव तथा सृष्टि रावत कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुईं।

इसके अलावा हर्षित जोशी सांस्कृतिक सचिव और तनमय भंडारी विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। संकाय प्रतिनिधियों के पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इनमें अनिल कुमार संकाय प्रतिनिधि कला, संध्या कापड़ी संकाय प्रतिनिधि वाणिज्य, दिव्यांशी कौशल संकाय प्रतिनिधि विधि तथा सानिध्य उप्रेती संकाय प्रतिनिधि प्रबंधन अध्ययन पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गईं।

निर्वाचन अधिकारी प्रो. मनोज कुमार आर्या की ओर से जारी परिणाम में सभी विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की गई। छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया के दौरान परिसर में सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर भी विशेष प्रबंध किए गए थे। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह देखा गया।

डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के विजयी पदाधिकारी इस प्रकार हैं—

भानु प्रताप सिंह चौहान — अध्यक्ष

अभिषेक रैकुनी — उपाध्यक्ष (निर्विरोध)

कुमकुम जोशी — उपाध्यक्ष छात्रा (निर्विरोध)

कमल कार्की — सचिव (निर्विरोध)

अनुष्का पुरी — संयुक्त सचिव

सृष्टि रावत — कोषाध्यक्ष

हर्षित जोशी — सांस्कृतिक सचिव (निर्विरोध)

तनमय भंडारी — विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (निर्विरोध)

अनिल कुमार — संकाय प्रतिनिधि कला (निर्विरोध)

संध्या कापड़ी — संकाय प्रतिनिधि वाणिज्य (निर्विरोध)

दिव्यांशी कौशल — संकाय प्रतिनिधि विधि (निर्विरोध)

सानिध्य उप्रेती — संकाय प्रतिनिधि प्रबंधन अध्ययन (निर्विरोध)

निर्वाचन अधिकारी प्रो. मनोज कुमार आर्या तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत की ओर से चुनाव प्रक्रिया के सफल एवं शांतिपूर्ण संपादन के संबंध में परिणाम जारी किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में जटिल हृदय रोगों के इलाज को मिल रहा विस्तार, चंदन हॉस्पिटल में 300 से अधिक कार्डियोथोरेसिक व वैस्कुलर प्रक्रियाएं पूरी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.