श्री नंदादेवी महोत्सव में भजनों की रही धूम,भारी तादाद में पहुंची महिलाएं

नैनीताल। श्री नंदादेवी महोत्सव के तहत गुरुवार को हल्द्वानी से मूर्ति निर्माण के लिए कदली वृक्ष लाया गया। इस दौरान पूरी सरोवरनगरी मां नन्दा सुनन्दा के जयकारों से गूंज उठी। कदली वृक्ष को महोत्सव स्थल तक ले जाने के दौरान महिलाएं भजन गायन करते रहे। इस अवसर पर झोड़ा गायन भी किया।

श्रीराम सेवक सभा के पदाधिकारी में पीलीकोठी, हल्द्वानी निवासी मनोज लोहनी के घर से कदली वृक्ष लेकर सुखाताल पहुंचे। जहा पूजन के साथ लोगों ने झोड़ा नृत्य किया गया। तल्लीताल वैष्णव देवी मंदिर से कदली नगर भ्रमण प्रारंभ हुआ।

कदली वृक्ष को नगर भ्रमण कराकर मां नयना देवी मंदिर परिसर लाया गया। जहां पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने विधि विधान से पूजन किया व लोक पारंपरिक कलाकारों ने मूर्ति निर्माण शुरू कर दिया है। चंद्र प्रकाश साह, आरती सम्मल, मोनिका साह सहित अन्य कलाकार मूर्तियों को भव्य रूप देंगे।

कदली वृक्ष को हल्द्वानी से ले जाने की दौरान का दृश्य

नैनीताल में कदली वृक्ष लाने के दौरान साथ में स्थानीय महिलाओं व स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया।

इस मौके पर मनोज साह, अशोक साह, जगदीश बावड़ी, बिमल चैधरी, बिमल साह, राजेंद्र बिष्ट, प्रो ललित तिवारी, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र, जीवंती भट्ट, ललित साह, भुवन बिष्ट, भीम सिंह कार्की, मिथिलेश पांडे, मुकुल जोशी, कैलाश जोशी, दीप्ति बोरा, गिरीश जोशी, मुकेश जोशी, आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा असर: ललित जोशी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.