ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एएनटीएफ नैनीताल तथा हल्द्वानी पुलिस द्वारा 2 तस्करों को 20 नशीले इंजेक्शन के साथ किया गिरफ्तार

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाये जाने हेतु जनपद नैनीताल के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में नशा उन्मूलन अभियान चलाकर प्रभावी चैकिंग करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं अवैध बिक्री करने वालो की धर-पकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया है, साथ ही जनपद स्तर पर गठित ए०एन०टी०एफ० को भी सक्रिय रूप से कार्य कर नशा तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

हरबंस सिंह एसपी सिटी/ क्राइम यातायात नैनीताल, व श्रीमान सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के पर्यवेक्षण मे उ0नि0 रविंद्र राणा प्रभारी जिला एएनटीएफ की टीम व कोतवाली हल्द्वानी की टीम ने मंडी चौकी क्षेत्र में हौंडा शोरुम से बाई पास रोड पर तस्करी करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर धारा- 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत कोतवाली हल्द्वानी में अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त 
1-माजिद अली पुत्र युनुस शाह उम्र 28 वर्ष निवासी उत्तर उजाला वार्ड नंबर 29 वनभुलपुरा
2-फिरोज अहमद पुत्र जहीर अहमद उम्र 46 बर्ष निवासी मोहम्मदी चौक इंद्रानगर वनभुलपुरा

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे के इंजेक्शन लगाते हैं और अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए इन इंजेक्शनों को बेचते भी है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,भोली भाली जनता से 6 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले 2 मुख्य आरोपियों को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!