ससुराल में युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने का मामला,बुरी तरह झुलसे युवक ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप 

हल्द्वानी। टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत में एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने का मामला प्रकाश में आया है। बुरी तरह झुलसे युवक ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।जिनके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

प्रथम दृष्टिया मामला सामने आ रहा है कि युवक की पत्नी मायके गई थी जहां रविवार को वह पत्नी को बुलाने गया लेकिन पत्नी को विदा नहीं करने पर उसने अपने आप को आग लगा ली।

जानकारी के मुताबिक नीलांचल कॉलोनी फेस-2, टीपीनगर निवासी युवक को झुलसी हालत में डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया है।

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ‌बुरी तरह झुलसे युवक से जानकारी जुटाई।

युवा करीब 50% झुलस गया है झुलसे युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी किरन बीते दिनों खन्ना फार्म तीनपानी स्थित अपने मायके चली गई।

बीती शाम जब वह पत्नी को लेने गया तो ससुरालियों ने उसे रविवार सुबह आने के लिए कहा इस पर वह सुबह जब ससुराल पहुंच ससुरालियों से किरन को साथ भेजने को कहा आरोप है कि इस बीच साले व अन्य ससुरालियों ने उस पर डंडे से हमला कर दिया।

जिससे वह बेहोश हो गया जब उसे होश आया तो उसने खुद को झुलसा हालत में पाया। उसने ससुरालियों पर मारपीट और झुलसाने का आरोप लगाया है।

पुलिस का कहना है की प्रथम दृष्टि के सामने आ रहा है कि पत्नी के । विदा नहीं करने पर युवक ने खुद आग लगा ली है बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  खरगे की विवादित टिप्पणी पर हल्द्वानी में भड़की सियासी चिंगारी, भाजपा ने फूंका कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.