सामाजिक कार्यकर्ता भुवन पोखरिया की भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम ला रही है रंग, भुवन पोखरिया ने ही लाल कुआं दुग्ध संघ में दूध में मेलोमाइईट की मिलावट को लेकर  भ्रष्टाचार की शिकायत की थी

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं में लंबे समय से चल रहे भ्रष्टाचारों की शिकायत के बाद पूर्व जी एम के खिलाफ चार्ज शीट की तैयारी ।

इधर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भ्रष्टाचारों पर पूर्व जीएम द्वारा समय से जवाब न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है। शासन स्तर कि इस कार्यवाही से भ्रष्टाचारियों में मचा हड़कंप।

आपको बता चले कि समाजसेवी भुवन पोखरिया ने तत्कालीन समान्य प्रबंधक नैनीताल दुग्ध संघ निर्भय नारायण सिंह पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए थे। इस संबध में शासन ने कुमाऊँ कमिश्नर को जांच सौपी थी।

जांच करने के बाद कुमाऊँ कमिश्नर ने ब्यौरा को सही पाया था उधर भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा हरीश आर्य ने भी भ्रष्टाचार, दुग्ध में मिलावट, संस्था के वाहनों का मौलिक जीवन में उपयोग करने, सरकारी पुंजी का दुरुपयोग, दुग्ध संघ के मेंबर की संपत्ति की जाच और युसीडीएफ में भर्ती कर्मचारियों की जांच करने का शिकायती पत्र सौपा था।

कुमाऊँ कमिश्नर की ओर से सचिव डेयरी विकास विभाग को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सामन्य प्रबंधक लालकुआँ की ओर से पत्र का जबाब न देना राजकीय कार्यो के प्रति लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता का सूचक है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक नहीं, हाईकोर्ट ने सरकार और शिकायतकर्ता से मांगा जवाब

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.