ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। अतिक्रमण के खिलाफ सरकारी विभाग एक बार फिर बड़ी कार्रवाई अमल में लाने की तैयारी कर रहा है। तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौलापार स्थित बागजाला क्षेत्र में वन विभाग फिर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने जा रहा है।

प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागड़ी के मुताबिक बागजाला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया है, जिसको हटाने को लेकर नोटिस तामील कराई जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

डीएफओ हिमांशु बागड़ी (तराई पूर्वी वन प्रभाग) ने बताया कि 100 हेक्टेयर से ज्यादा वन भूमि पर करीब 300 कच्चे-पक्के अवैध कब्जे है, जिन्होंने वन भूमि पर अतिक्रमण किया है।

वन भूमि पर किए गए सभी अतिक्रमणों को चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है. मार्किंग और नोटिस के बाद भारतीय वन अधिनियम के तहत वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि कार्रवाई से पहले सभी तरह के लीगल प्रोसेस पूरे किए जाएंगे नोटिस जारी होने के बाद अतिक्रमणकारियों को सुनवाई के साथ दस्तावेज दिखाने का मौका दिया जाएगा।

डीएफओ हिमांशु बंगड़ी ने बताया सही तथ्य नहीं पाए जाने पर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि गौलापार क्षेत्र के बागजाला क्षेत्र में करीब 100 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि पर अतिक्रमण किया गया है।

जिसको हटाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि बागजाला क्षेत्र के अलावा अन्य जगहों पर भी वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया है, इन क्षेत्रों में भी मार्किंग करने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 139वां जन्मदिवस 10 सितंबर को धूमधाम से मनेगा, उत्तराखंड के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.