स्मैक सप्लायर चढ़ा मल्लीताल पुलिस के हत्थे, लाखों की स्मैक के साथ हुआ गिरफ्तार

बनभूलपुरा पुलिस ने भी 1 स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान जारी, कुल- 39.57 ग्राम स्मैक किया बरामद

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाये जाने हेतु जनपद नैनीताल के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में नशा उन्मूलन अभियान चलाकर प्रभावी चैकिंग करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं अवैध बिक्री करने वालो की धर-पकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया है।

  हरबंस सिंह एसपी सिटी/ क्राइम यातायात नैनीताल, व श्री सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल श्री हरपाल सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मंगोली  भूपेंद्र मेहता द्वारा पुलिस टीम द्वारा घटगड़ वन विभाग की चौकी के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक जिसमें एक व्यक्ति पीछे से बैठा था।

पुलिस को देखकर दूर ही उतरकर पैदल आने लगा जो संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा उसे रोक कर पूछताछ व चैक किया गया तो उसके पास से 31.99 ग्राम स्मैक बरामद हुआ जिसे गिरफ्तार कर थाना मल्लीताल में धारा 8/ 21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि वह बरेली से स्मैक लाकर नैनीताल में युवाओं को बेचने जा रहा था वह स्मैक सप्लायर का काम करता है।
इसके अतिरिक्त थानाध्यक्ष बनभूलपुरा  नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक युवक को 07.58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

जिसके विरुद्ध थाने में धारा- 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त कुँवर ललित विजय सिंह उर्फ ललित पुत्र जादो राम उम्र- 48 वर्ष निवासी- वार्ड नं-61 कानून गोपान बरेली।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धनतेरस, दीपावली और भैया दूज पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSP नैनीताल सख्त, लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.