नैनीताल। अवैध होटलों के खिलाफ अभियान के क्रम में मंगलवार को प्रशासन ने बिना पंजीकरण संचालित हो रहे दो होटलों को सील किया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक दुकान से एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ का नमूना लिया।

मंगलवार को एसडीएम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में राजस्व, नगर पालिका, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मल्लीताल बाजार क्षेत्र के होटलों में छापा मारा। इस दौरान वुडन स्टे और अतिथि होटल पर्यटन विभाग में पंजीकृत नहीं मिला।

इस दौरान अन्य अनियमितताएं भी मिली। इस पर टीम ने दोनों होटलों को सील कर दिया। वहीं इंपीरियल नयना होटल में कर्मचारी का पुलिस सत्यापन नहीं मिलने पर होटल स्वामी का चालान किया गया।

गाड़ीपड़ाव स्थित गौरव सेल्स पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकान का निरीक्षण किया। दुकान में एक्सपायरी डेट का पापड़ मिलने पर टीम ने इसका सैंपल लिया है। 

भवाली-अल्मोड़ा किनारे स्थित बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित छह होटल और होमस्टे संचालकों पर पर्यटन विभाग, राजस्व और पुलिस की टीम ने 60 हजार जुर्माना और नोटिस भेजने की कार्रवाई की है।

टीम ने मंगलवार को निगलाट से लेकर पनीराम ढाबे तक होटल और होम स्टे के दस्तावेजों की जांच की। राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल ने बताया कि कैंची क्षेत्र में बिना पंजीकरण के चल रहे छह होटल और होम स्टे संचालकों पर 60 हजार रुपये जुर्माना लगाया। साथ ही 5 होटल और होम स्टे संचालकों को नोटिस भी दिए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  करवाचौथ पर नैनीताल में दिखी रौनक, सामूहिक पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने मांगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.