नैनीताल। जिला प्रशासन की अवैध रूप से संचालित होटलों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को नैनीताल की तहसील कोस्या-कुटौली के कैंची धाम क्षेत्र के अंतर्गत होटल एवं होमस्टे का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान बिना पंजीकरण के संचालित कुल 6 होटलों का चालान किया गया। साथ ही नियमावली के नियमो के पालन ना करने वाली 5 इकाइयों को नोटिस दिये गये और नियमों का पालन करने हेतु सख्त हिदायत दी गई।

जिला पर्यटन अधिकारी व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि आज कैंची धाम स्थित द 100 माइन रेस्टोरेंट एंड गेस्ट हाउस, बाबा की रसोई, होटल अमर वैली रिजॉर्ट, सैनिक रेस्टोरेंट एंड गेस्ट हाउस, त्रिलोचन पांडे के होम स्टे व पहाड़ी किचन होम स्टे का चालान किया गया एवं कुंवर सिंह देव के न्यू दीप होम स्टे, होटल ग्रीन वैली इन, होटल महाराजा, होटल ग्रीन पार्क व केसरी रेस्टोरेंट को नोटिस दिये गये हैं।

इससे पहले रविवार को एक्सपीरिंएंस इंडिया और डेजी होटल के साथ नैनी कॉटेज होम स्टे का चालान किया गया था। साथ ही लांगव्यू, एचएसडब्लू ग्रुप के भीकमपुर लॉज और हिल हैवन को नोटिस देकर उनके प्रपत्र दिखाने को कहा गया।

बताया गया है कि ‘टू बीएचके’ जैसे नामों के भी कई होटल-होम स्टे चल रहे हैं ,लेकिन इन्हें ढूंढना मुश्किल हो रहा है। कई होटल-होम स्टे में उनके मालिक या संचालक नहीं मिल रहे हैं। यह भी प्रशासन के रडार पर हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आगामी धनतेरस-दीपावली पर नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 3.81 करोड़ की दुग्ध खरीद पर 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.