हल्द्वानी। एक परिवार नशे का लंबे समय से कारोबार कर रहा था। पुलिस उस परिवार के 2 सदस्यों को नशे के इंजेक्शन के साथ जेल भेज चुकी है। 

एसओजी और बनभूलपुरा पुलिस की टीम ने गफूर बस्ती निवासी युवक को 32.36 ग्राम स्मैक के साथ हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।

युवक यूपी के बहेड़ी से स्मैक खरीदकर लाया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

स्मैक तस्करी की सूचना पर मंगलवार दोपहर रेलवे स्टेशन पर एसओजी और बनभूलपुरा पुलिस सादी वर्दी में तैनात थी। एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ और एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि चेकिंग के दौरान वार्ड नंबर 24 गफूर बस्ती निवासी 25 वर्षीय शोएब सिद्दीकी को पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके पास से 32.36 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में युवक ने बताया कि क्षेत्र के ही रहने वाले एक व्यक्ति के साथ बरेली जिले के बहेड़ी से स्मैक खरीदकर ला रहा था।

पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब 1.61 लाख रुपये है। पुलिस दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का बड़ा भाई अमन भी पिछले हफ्ते नशे के इंजेक्शन के साथ पकड़ा गया था। वह वर्तमान में हल्द्वानी जेल में है।

उसकी बड़ी बहन भी नशे के इंजेक्शन बेचती पकड़ी गई थी। वह जमानत पर जेल से बाहर आ चुकी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पीटीकुल कर्मचारियों ने सीखी एआई तकनीकें

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.