उत्तराखंड में नैनीताल से पढ़े-लिखे निर्देशक अपूर्ण सिंह कार्की की फिल्म भैया जी कल होगी देशभर में प्रीमियर

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

ऊत्तराखण्ड में नैनीताल से पढ़े लिखे निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की की फ़िल्म ‘भैया जी’ का कल विश्व और देशभर समेत नैनीताल, हल्द्वानी में भी प्रीमियर होगा। फ़िल्म में सुपरहिट कलाकार मंनोज वाजपेयी मुख्य भूमिका में दिखेंगे।

नैनीताल के सैंट जोसफ कॉलेज में पढ़े लिखे और खेले अपूर्व सिंह कार्की इनदिनों अपने शो को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी बनाई फ़िल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ ने फ़िल्मफ़ेअर अवार्ड जीता और दूसरी फिल्म ‘भैय्या जी’ कल सिनेमा हौलों में देखी जाएगी।

अपनी नई फ़िल्म की रिलीज की व्यस्तता के बीच निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की ने हमसे बात करते हुए कहा कि कल विश्वभर और देशभर की 1000 से अधिक स्क्रीनों में उनकी फिल्म ‘भैय्या जी’ रिलीज होने जा रही है।

इसे नैनीताल के कैपिटल सिनेमा हाल और हल्द्वानी के हॉल सहित ऊत्तराखण्ड के अलग अलग शहरों में रिलीज किया जाएगा। अपूर्व ने बताया कि उन्होंने नैनीताल और दिल्ली पढ़ने के बाद वर्ष 2009 में मुम्बई पहुंचकर 4 से 5 वर्ष तक फिल्मी दुनिया का संघर्ष झेला।

कहा कि वर्ष 2014 में तबियत बिगड़ने के कारण वो मुम्बई से दिल्ली आ गए। दिल्ली में चैनल ‘द वाइरल फीवर’ से जुड़कर एक बार फिर से उनका फ़िल्म इंडस्ट्री से नाता जुड़ा और उन्होंने शो बनाने शुरू कर दिए।

अंततः 2019-20 में ‘टी.वी.ऑफ एस्पिरेन्ट्स’ सुपरहिट हुआ और उन्हें फेम मिला, साथ ही उनके रिश्ते बॉलीवुड स्टार मंनोज वाजपेयी से जुड़ गए। इस बीच उनकी फ़िल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ बम्पर हिट हो गई।

इससे उन्हें ओ.टी.टी.प्लेटफार्म में फ़िल्मफ़ेअर अवार्ड भी मिला और अबतक ये फ़िल्म 18 अवार्ड जीत चुकी है। कुछ समय पूर्व दोनों ने मंनोज वाजपेयी की फ़िल्म ‘भैया जी’ पर काम कर उसे पूरा किया, जिसमें खुद मंनोज बाजपाई आपको देखने को मिलेंगे।
अपूर्व के क्लासमेट व्यवसायी और गिटारिस्ट अनुज साह ने बताया कि अपूर्व ने कक्षा 3 से 10 तक उनके साथ पढ़ा। क्रिकेट के खिलाड़ी रहे अपूर्व बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के थे और बाद में उन्होंने आई.ए.एस.की परीक्षा की तैयारी की लेकिन वो असफल रहे।

इसी बीच जीवन के चक्र ने उनका पहिया फ़िल्म डायरेक्शन की तरफ मोड़ दिया और उन्होंने ‘एस्पिरेन्ट’ नामक एक सीरीज बनाई, जिसमें आई.ए.एस.के लिए ट्रेनिंग करते छात्र छात्राओं का संघर्ष दिखाया। अब उनकी फिल्म आने से वो बहुत उत्साहित है।
अपूर्व के पिता गोपाल सिंह कार्की रिटायर्ड डी.एफ.ओ.हैं और माता रेनु गृहणी है, जो इनदिनों हल्द्वानी के शीशमहल में रहते है।

उनका जुड़वा भाई अंकित घुघू खान और पंगोट क्षेत्र में मोक्षम नामक रिजॉर्ट चलाते हैं। अपूर्व की धर्मपत्नी वर्तिका भी उनके साथ रहती है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा, 21 दिन में किए गए 45,453 आउटगोइंग कॉल; एसटीएफ ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.