नैनीताल में लोकसभा सीट से विजय होने के बाद पहली बार नैनीताल पहुंचे उन्होंने पंडित गोविंद वल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। लगातार दूसरी बार सांसद बनने पर सांसद अजय भट्ट पहली बार सरोवर नगरी पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उनका जोरदार स्वागत हुआ वहीं दूसरी ओर सांसद अजय भट्ट ने मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें पंडित गोविंद वल्लभ पंत बताए गए मार्गों व आदर्शो पर चलना चाहिए। उन्होंने अपने जीवन काल में नई–नई बुलंदियों को छुआ तथा भारत का नाम रोशन किया।

 उन्होंने पंडित गोविंद वल्लभ पंत को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस मौके पर विधायक सरिता आर्य राज्य मंत्री दिनेश आर्य सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विमला अधिकारी, पंत जयंती समारोह समिति के सयोजक ललित मोहन भट्ट पूरन मेहरा आदि मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी विधानसभा में चुनावी बिगुल! विपिन पांडे ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान, जारी किया पहला घोषणा पत्र

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.