ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

शहर की सुगम यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस ने नैनीताल हाइवे में हटवाया अतिक्रमण, किया बॉटलनेक पॉइंट्स का चिन्हीकरण

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा ने सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में सुगम व्यवस्था बनाए जाने के उद्देश्य से आज डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के निकट पर्यवेक्षण में हल्द्वानी शहर के नैनीताल हाइवे पर  राकेश माहरा प्रभारी निरीक्षक यातायात हल्द्वानी,  विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम तथा श्री अरविंद, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी समेत पुलिस बल द्वारा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु निम्न कार्रवाई की गई:–

➡️ काठगोदाम क्षेत्र के सभी बॉटल नेक पॉइंट का चिन्हीकरण किया गया।

➡️ काठगोदाम क्षेत्र के कॉल टैक्स से पनचक्की तक सुगम यातायात के दृष्टिगत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

➡️ नैनीताल हाईवे पर स्थित वॉकवे के आसपास हो रहे निर्माण कार्य से संबंधित ठेकेदार से वार्ता कर निर्माण कार्य से संबंधित अनावश्यक सामग्री को रोड पर ना फैलाने की हिदायत की गई।

➡️ नैनीताल हाईवे पर अनावश्यक जाम से निजात पाने एवं यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मार्गो के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।

➡️ स्थानीय दुकानदारो से अपील की गई कि अपनी दुकानों के आगे अनावश्यक अतिक्रमण न करें और वाहनों को प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई पार्किंग में ही लगवाएं।

यह भी पढ़ें :  पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का बड़ा झटका: प्राइवेट कंपनियों ने बढ़ाए दाम, डीजल 25 रुपये तक महंगा
error: Content is protected !!