चेन स्नेचिंग घटना पर एसएसपी प्रहलाद मीणा का कड़ा रुख

सख्त हिदायत के बाद भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक पुलिस कार्मिक को किया निलंबित

शहर की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

थाना/चौकी प्रभारियों को भी दिए सख्त निर्देश

हल्द्वानी।   दिनाक- 03/09/2023 को मुखानी क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना पर  प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने कड़ा रुख अपनाया है।

      चेन स्नैचिंग की इस गंभीर घटना के बाद, एसएसपी प्रहलाद मीणा ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पाया कि पुलिस कर्मचारी द्वारा आर0टी0 सेट ड्यूटी पर नियुक्त रहते हुए उक्त घटना की सूचना चौकी बैलपड़ाव को न देकर अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले हेड का0 72 ना0पु0 देशराज सिंह थाना कालाढूंगी, नैनीताल को प्रभाव से निलंबित किया गया है। 

    एसएसपी प्रहलाद मीणा ने स्पष्ट किया है कि शहर की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।।

     सभी थाना प्रभारी/ चौकी प्रभारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके एवमं लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें।

     आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। जल्द से जल्द चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 26 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.