रानीखेत मे नवागत संयुक्त मजिस्ट्रेट आईएएस राहुल आनन्द ने किया पदभार ग्रहण 

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत 

रानीखेत। नवागत संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनन्द ने किया पदभार ग्रहण। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने तहसील परिसर का निरीक्षण किया।

बता दे कि रानीखेत की संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल का स्थानांतरण होने के बाद आज आईएएस राहुल आनन्द ने रानीखेत के संयुक्त मजिस्ट्रेट का पदभार ग्रहण किया।

राहुल आनन्द 2022 के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व में वह नैनीताल में अधिशासी अधिकारी के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। 

संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने बताया कि पहले दिन ही मुझे कुछ समस्याओं के बारे में पता चला। जैसे कि जनता और सेना के बीच में रोड को लेकर संबंध खराब है।

उन्होने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि रोड़ में जनता की आवाजाही बंद न हो और समस्याओं का सामना न करना पड़े, साथ ही कुछ विभागों के साथ समन्वय बनाते हुए स्वास्थ्य और शिक्षा की कुछ कमियों को दूर कर निगरानी रखेंगे।

उन्होने यह भी कहा कि ऐसी जितनी भी जन समस्याएं हैं, उनका जल्द निस्तारण किया जायेगा और यही हमारी प्राथमिकताएं रहेंगी।

रानीखेत आने के बाद मुझे ज्ञात हुआ है की स्वास्थ्य सेवाओं में कुछ कमियां है, तो उसमे प्राथमिकता रहेगी कि उसपे काम किया जाए और बराबर निगरानी रखकर अगर कुछ जरूरत पड़े तो वो भी की जाएगी।

कोशिश यह रहेगी की लोगों को सुविधाएं समय पर मिले और उचित व्यवस्था से मिले।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग को बड़ा झटका, बेलबाबा में 30 हेक्टेयर वन भूमि का प्रस्ताव खारिज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.