ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल/हल्द्वानी। बीते दिनों ऋषिकेश में पत्रकार पर जानलेवा हमले के मामले में नैनीताल जनपद में भी विरोध की आवाज उठी है।

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की जिला अध्यक्ष दया जोशी की अगुवाई में यूनियन एक प्रतिनिधिमण्डल ने यहाँ वरिष्ठ पुलिस से भेंट की और उनके माध्यम से पुलिस महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधि मंडल ने पत्रकार पर हमला करने में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गरफ्तारी कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 इस मौके पर, जिला महासचिव, पुरन रूवाली, कोषाध्यक्ष ईश्वरी दत्त भट्ट, धर्मानंद खोलिया, राजकुमार केसवानी, अरशद अली, बसंत बल्लभ जोशी, शंकर फुलारा, शंकर पांडे, महेश कांडपाल, विजय गुप्ता, कपिल परगाई आदि उपस्थित रहे। साथ ही जनपद के सभी पत्रकारों ने पत्रकार डिमरी के शराब माफियाओं द्वारा मारपीट की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 अगस्त 2026
error: Content is protected !!