भवाली पुलिस टीम ने सड़क पर गिरे पेड़ से बाधित हुए यातायात को किया सुचारु

भवाली। आज वाहन संख्या UP 16-AT-6996 जो कि कैंची धाम की तरफ से आ रहा था पेट्रोल पंप के पास एक पेड़ के गिरने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। यातायात बाधित हो गया था।

प्रभारी निरीक्षक भवाली  डी0आर0 वर्मा द्वारा मय पुलिस टीम मौके पर एनडीआरएफ की टीम के साथ पेड़ हटवाकर यातायात को सुचारु कर दिया गया है।

नैनीताल पुलिस की जनता से अपील है कि लगातार बारिश हो रही है, जिस कारण पहाड़ी रास्तों में भूस्खलन, पत्थर गिरने का भय बना हुआ है, कृपया यात्रा करने से बचें।
किसी भी प्रकार की सहायता हेतु डायल 112 पर संपर्क करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में इंसानियत शर्मसार! मानसिक रूप से अस्वस्थ बेसहारा युवती मिली आठ माह की गर्भवती, दुष्कर्म की आशंका से मचा हड़कंप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.