हल्द्वानी।  जायसवाल समाज हल्द्वानी (रजि.) की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक अतिथि रेस्टोरेंट रामपुर रोड हल्द्वानी में सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल कार्यकारिणी का विस्तार किया तथा महामंत्री कन्हैया जायसवाल जी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए नवीन कार्यकारिणी से जायसवाल समाज के उत्थान मे कार्य करने लिए आशा व्यक्त की।

बैठक में अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल द्वारा नवीन कार्यकारिणी में संरक्षक मण्डल में रामबाबू जायसवाल , गंगा जायसवाल ,बलदेव जायसवाल ,राजेश जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोज जायसवाल जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजय जायसवाल (राज मेडिकल), बाबूराम जायसवाल, उपाध्यक्ष पद पर विजय जायसवाल (मण्डी), चम्पालाल जायसवाल गिरीश जायसवाल, विनोद कुमार जायसवाल प्रदीप जायसवाल (बब्लू), मंत्री पद पर राजेश जायसवाल जी (राजू), जयदीप जायसवाल , राजेश जायसवा (मस्ताना), गणेश जायसवाल , मनोज जायसवाल  (बतासे वाले), प्रचार मंत्री पद पर सुमित जायसवाल, मिडिया प्रभारी पद पर अतुल जायसवाल जी को पदाधिकारी बनाया गया।

साथ ही कार्यकारिणी सदस्य में शंकर लाल जायसवाल, राकेश जायसवाल, सुरेश जायसवाल, पंकज जायसवाल , राजीव जायसवाल, रेशमलाल जायसवाल, संचित जायसवाल (काठगोदाम) को जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यकारणी गठन के उपरान्त आगामी कार्यक्रम  सहस्त्रार्जुन देव जयंती समारोह कार्यक्रम पर चर्चा कि गई।

इस विषय पर नवीन कार्यकारिणी द्वारा निर्णय लिया गया कि इस बार  सहस्त्रार्जुन देव महाराज  की जयंती 09 नवम्बर 2024 दिन शनिवार को बड़े धूम-धाम से क्रिस्टल शुभ सागर लाॅन रामपुर रोड हल्द्वानी मे मनाई जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ऑल सेंट्स कॉलेज का 157वां वार्षिकोत्सव एवं एथलेटिक मीट संपन्न

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.