विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर स्कैमिंग का कार्य कराये जाने के लिए लोगों को बेचने वाले अभियुक्त को गुजरात से गिरफ्तार

चंपावत। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बनबसा क्षेत्र के तीन युवकों को स्कैमिंग का कार्य कराये जाने के लिए गैर राष्ट्र म्यांमार को बेचने वाले अभियुक्त को गुजरात से गिरफ्तार किया।

दरअसल, गत 10 जुलाई को राजेन्द्र सिह सौन पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम गुदमी भैसाझाला बनबसा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरा पुत्र ललित सोन अपने दोस्तों विकास, कमलेश व तीन खटीमा के युवकों के साथ घर से रोजगार की तलाश में दिल्ली के लिए निकला था।

जहां से ये लोग बैंकाक निकल गए। जिनसे कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा है और न ही इनका कुछ पता चल पा रहा है। इस सम्बन्ध में थाना बनबसा में एफआईआर दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशानुसार गुमशुदा युवकों की बरामदगी के लिए भारत देश के साथ बैंकाक, म्यांमार से सम्बन्धित होने के कारण भारतीय दूतावास से पत्राचार किया गया।

पीड़ितों के बयान के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि राहुल उपाध्याय ने अपने दोस्त गुजरात निवासी जय जोशी जिसका वास्तविक नाम जयदीप रामजी टोकड़िया है, के साथ मिलकर उत्तराखण्ड राज्य से सात युवाओं व अन्य राज्यों के बेरोजगार युवकों को अपनी बातों में बहला-फुसलाकर विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उन्हें भारत से गैर राष्ट्र बैंकाक बुलाया।

विदेशी कम्पनियों को 10 हजार/थाई भाट व्यक्ति के हिसाब से बेच देना, विदेशी कम्पनियों द्वारा उन्हें म्यामार में गोपनीय स्थान पर ले जाकर उनसे स्कैमिंग का काम कराने के लिए बंधक बनाना तथा काम न करने पर उन युवकों के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार कर जबरदस्ती काम कराना एवं बन्धक बनाये गये युवकों को वापस भारत देश भेजने के लिए उनसे भारी भरकम धनराशि की मांग कर वसूल की गई।

अभियुक्त जय जोशी जिसका वास्तविक नाम जयदीप रामजी टोकड़िया है, जो के गुजरात के गांव टुकड़ा पोरबन्दर (गुजरात) में होने की सूचना पर थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त जय जोशी को गिरफ्तार किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.