ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड परिवहन विभाग ने आरटीओ और आरटीओ का ट्रांसफर किया है।परिवहन सचिव ब्रजेश कुमार संत ने आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार हल्द्वानी आरटीओ एनफोर्समेंट नंदकिशोर को संभागीय परिवहन अधिकारी एनफोर्समेंट जनपद पौड़ी के पद पर तैनात किया है।

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अल्मोड़ा गुरदेव सिंह को उनके स्वयं के अनुरोध पर संभागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी(प्रवर्तन) के पद पर भेजा है।

इसके अलावा सहायक सहायक परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन) हल्द्वानी को सहायक परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अल्मोड़ा के पद पर भेजा है।

सचिव परिवहन बृजेश कुमार ने अपने आदेश में सभी को तुरंत अपने स्थान पर पदभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मान
error: Content is protected !!