फेमस होने की चाह में नैनीताल रोड पर खतरनाक तरीके से दौड़ा रहे थे AUDI और BMW लग्जरी कारें

इंस्टाग्राम वायरल वीडियो का SSP NAINITAL ने लिया तत्काल संज्ञान, वनभूलपुरा पुलिस ने काट दिया चालान

हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर एक वायरल वीडियो में देखा गया कि कुछ युवकों द्वारा AUDI और BMW कारों को खतरनाक तरीके से दौड़ाया जा रहा है, यह घटना फेमस होने की चाह में की गई, जो सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है।

उक्त मामले का  प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल ने तत्काल संज्ञान लेकर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  नितिन लोहनी को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त मामले में थानाध्यक्ष वनभूलपुरा  नीरज भाकुनी द्वारा वायरल वीडियो में तीनों वाहन चालकों का पता लगाकर खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने पर उक्त तीनों

1- आदिल पुत्र जमाल हुसैन निवासी लाइन NO-4, 2- सिकंदर पुत्र जमाल हुसैन निवासी उपरोक्त, 3- सामी निवासी चोरगलिया रोड के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

एसएसपी नैनीताल का स्पष्ट सन्देश है अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसे कृत्य न केवल स्वयं के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बन सकते हैं।

नैनीताल पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के पांच जिलों में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; चारधाम यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.