हल्द्वानी। आ विगत वर्षों की भांति श्री श्याम मित्र मंडली की टीम के द्वारा विशाल श्री श्याम संकीर्तन जागरण आज 19 सितंबर को सायं 7 बजे किया जा रहा है।

जिसमें विख्यात भजन सम्राट नंदकिशोर नंदू जी श्री श्याम बाबा के भजनों का गुणगान करेंगे, उनके साथ मुंबई के प्रख्यात गायक, मनीष भट्ट जी, और उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध भजन गायक विवेक शर्मा जी अपनी प्रस्तुति देंगे।

संकीर्तन महोत्सव में श्री श्याम जी का भव्य दरबार(जींद हरियाणा वालों का) और फूलों की सजावट, श्री श्याम रसोई भंडारा, छपन भोग, का विशेष आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन में श्री श्याम प्रेमी तराई- भाबर से भी बड़ी संख्या में भाग लेने आ रहे है।

श्री श्याम भक्त मंडली द्वारा हल्द्वानी सहित आसपास के समस्त श्याम प्रेमियों से आयोजन में उपस्थित होकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सायं 7 बजे से उत्थानमंच में पहुँचने का आग्रह किया।

वार्ता में शशि भूषण अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुनील मित्तल, विपिन गुप्ता, अंकित पाल, गौरव अग्रवाल, हनी अग्रवाल, निशु अग्रवाल, नवीन भटेजा, सौरभ अग्रवाल, रवि पलड़िया, हर्ष वर्द्धन पांडे, सोनू बेलवाल, अनिल पाल, हर्षित पाल, राहुल भट्ट, संजीव कश्यप वैभव गुप्ता, प्रदीप गोयल,हेमंत अग्रवाल सहित श्री श्याम भक्त मंडली के सेवक व्यवस्था तैयार करवाने में लगे है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में दो दिवसीय करियर काउंसलिंग कार्यक्रम शुरू, विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.