नैनीताल में चोरो के हौसले बुलंद, देर रात बेकरी कंपाउंड स्थित घर से 2 गैस सिलिंडर किये चोरी। पुलिस जांच में जुटी।

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। देर रात चोरी की घटना से मल्लीताल क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मल्लीताल के रिहायशी क्षेत्र बेकरी कंपाउंड में अमन वाल्मीकि के घर चोरो ने हाथ साफ किया है।

रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच चोर अमन के घर गेट से घुसे और किचन से दो गैस के सिलेंडर ले उड़े।नैनीताल : बेकरी कंपाउंड स्थित घर से चोरों ने 2 गैस सिलिंडर किये चोरी, पुलिस जुटी जांच में

सवेरे जब उन्होंने देखा तो किचन का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर देखने में दो गैस के सिलिंडर गायब दिखे।

जिसके बाद शोर गुल सुन पड़ोस के लोग भी इक्कठा हो गए। वही पीड़ित ने मल्लीताल कोतवाली में मामले को दर्ज कराया है, और पुलिस से कार्यवाही की मांग की।

वही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की बात कही है। इस दौरान पुलिस ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया।

नितिन ने कहा कि रात को 12:00 1:00 बजे का मामला है हमारे घर के अंदर से चोरी हुई है और सीधे सीढ़ी से चढ़ा चोर खुले किचन उसमें से दो भरा सिलेंडर चोरी हुआ और बाकी थोड़ा अन्य सामान समान गायब है।

घटना हमारे बाजार में नैनीताल जैसे शहर में बेकरी कंपाउंड में अंदर घुस के चोरी होना और रात के 1:00 बजे यह मामला बड़ा संगीत है।

इसमें विचार किया जाए पुलिस प्रशासन इसमें उचित कार्रवाई करें इसमें जान माल का खतरा जी पैदा हो सकता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को मिलेगी गति, 1 नवंबर की दिल्ली महारैली में शामिल होंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.