आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में सीबीएसई द्वारा “फाइनेंशियल लिटरेसी और डिजिटल टूल्स के उपयोग” विषय पर कार्यशाला का किया गया आयोजन 

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में सीबीएसई द्वारा “फाइनेंशियल लिटरेसी और डिजिटल टूल्स के उपयोग” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी और रिसोर्स पर्सन मनोज भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस कार्यशाला में विद्यालय के 45 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मनोज भट्ट ने प्रतिभागियों को वित्तीय साक्षरता के महत्व और डिजिटल टूल्स के उपयोग पर गहन जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि आज के समय में व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन और डिजिटल प्लेटफार्म्स का सही उपयोग कैसे किया जाए, यह सीखना बेहद आवश्यक है।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल बैंकिंग, बचत, निवेश, और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। शिक्षकों ने इस कार्यशाला को अत्यधिक लाभकारी बताया।

इसे अपने जीवन और शिक्षण पद्धतियों में लागू करने की बात कही।
कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के बीच ज्ञानवर्धक संवाद और प्रश्नोत्तरी के साथ हुआ, जिससे सभी ने वित्तीय जागरूकता को बढ़ाने की प्रेरणा ली।

इस अवसर पर असिस्टेंट मैनेजर एच.डी.एफ.सी बैंक मुकेश मेहता ने भी डिजिटल बैंकिंग और डिजिटल बैंकिंग और म्युचुअल फंड जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ में उमड़ा युवाओं का हुजूम, देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.