केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट नेधानाचुली में मिनी सरस मेल मे द्वितीय दिवस दीप प्रज्वलित कर मेले का किया शुभारम्भ 

नैनीताल/धारी।  केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कालेज धानाचुली में मिनी सरस मेल मे द्वितीय दिवस दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारम्भ किया। 

     मिनी सरस मेले 2023 कला भिटोली एक विनिर्दिष्ट पहल में आगन्तुकों को सम्बोधित करते हुये मंत्री श्री भटट ने कहा कि इस प्रकार के मेलों से लोगों के लोकल उत्पादों को बढावा मिलेगा साथ महिलायें, स्वयं सेवी संस्थाओं को रोजगार के साथ ही स्वरोजगार करने को मिलेगा।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा अनेकों जनकल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही है। जिनका लाभ समाज में अन्तिम छोर के व्यक्ति तक पहुचाया जा रहा है। उन्हांने कहा पर्वतीय क्षेत्रों में इस प्रकार के मेलों से जहां सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी के साथ ही स्वयं सेवी संस्थाओं के द्वारा उत्पादित सामग्री की बिक्री से लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होती है।

 पर्वतीय क्षेत्रों की सहकारी समितियों द्वारा बैंक के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है इससे इन पर्वतीय क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहो से अधिक से अधिक महिलायें जुड सकेंगी एवं उनको रोजगार मुहैया होगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक व्यक्ति को स्वरोजगार से जोडने का कार्य कर रही है।

आज उत्तराखण्ड की समूहों के माध्यम से जिस प्रकार का कार्य कर रही है वह बेजोड है। उन्होंने कहा कि सरकार हर तबके के उत्थान का प्रयास कर रही है। 

     मिनी सरस मेले में सहकारी समिति एवं बैंकों द्वारा 10 स्वयं सेवी सहायता समूहों को सब्जी उत्पादन, दुधारू पशुक्रय आदि योजनाओं के लिए 50 हजार, 5 लाख, 10 लाख के चैक समूहों को श्री भट्ट द्वारा प्रदान किये गये।

विद्यालय में बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम व द्वितीय आने वाले छात्र-छात्राओं को द्वारा सम्मानित किया गया।

 इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री भटट ने विद्यालय के टिनशैड हेतु सांसद निधि से 5 लाख की धनराशि देने की घोषणा की साथ ही उन्हांेने विद्यालय की रा0इ0का0 धानाचुली में व्यायामशाला एवं मुख्य सड़क से विद्यालय परिसर तक सीसी मार्ग के प्रस्ताव बनाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये।

इस दौरान रा0इ0का0 सुन्दरखाल के छात्राओं द्वारा योगा आसान का सुन्दर प्रर्दशन भी किया गया साथ ही लोकल कलाकारों द्वारा रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रमांे का आयोजन किया गया।

 इसके उपरान्त श्री भट्ट ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, रोशनी स्वयं सहायता समूह, कृषि विभाग, जिला उद्योग केंद्र, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मां दुर्गा स्वयं सहायता स्टालों का निरीक्षण किया।

     मिनी सरस मेले में ब्लॉक प्रमुख आशा रानी प्रदीप बिष्ट खड़क सिंह बिष्ट पूनम आर्य, हंसा लोधीयाल, दिनेश सागुडी, नितिन राणा के साथ ही उप जिलाधिकारी किशन नाथ गोस्वामी, एपीडी परियोजना चंद्रा पंत, तहसीलदार तानिया रजवार, विकासखंड अधिकारी तनवीर असगर, प्रधानाचार्य अवधेश कुमार गिरी के साथ ही भारी संख्या में छात्र छात्राएं के साथ ही क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड: VIP कनेक्शन की जांच में नया मोड़, सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर नार्को-पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए तैयार; 26 अक्टूबर को अगली सुनवाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.