भारत के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की जयंती पर युवाओं ने श्रद्धाजंलि अर्पित की

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। भारत के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की जयंती पर कालाढूँगी नगर में युवाओ ने मोमबत्ती जलाकर शहीद भगत सिंह को श्रद्धाजंलि दी।

शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता मंयक गुप्ता के नेतृत्व में शहीद ऊधम सिंह पार्क कालाढूँगी में युवाओं ने दो मिनट का मौन रखकर व मोमबत्ती जलाकर शहीद भगत सिंह को याद किया।

युवाओ ने शहीद भगत सिंह के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

स्थानीय युवक अर्णव कंबोज ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश की आज़ादी के लिए 23 वर्ष की उम्र मे ही जो बलिदान दिया उसे देश कभी नहीं भूल सकता और हम सभी को शहीद भगत सिंह के विचारों को अपनाना चाहिए।

शहीद भगत सिंह की जयंती पर युवाओं ने अर्पित की श्रद्धाजंलि

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा भीमताल में यूपीसीएल के 30 कर्मचारियों को मिलेगी एआई की ट्रेनिंग, दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.